फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया पर प्रचलित दूल्हा-दुल्हन लुक की बढ़ी मांग

Wed, 12 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर ​​​स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास दुल्हन को तैयार करने के बाद शीशे में लुक दिखातीं ब्यूट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शादी के सीजन में फैशन के साथ-साथ सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर दिखने वाले ब्राइडल लुक्स ने महिलाओं की पसंद को प्रभावित किया है। लड़कियां अब पारंपरिक भारी मेकअप की बजाय हल्के और नेचुरल लुक को अधिक प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन


दुल्हन मेकअप आर्टिस्ट यशी ने बताया कि सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग ब्राइडल लुक देखकर अधिकतर लड़कियां उसी स्टाइल में अपना मेकअप और ज्वेलरी तैयार करवा रही हैं। एक दुल्हन को पूरी तरह तैयार करने में करीब पांच घंटे का समय लगता है, जबकि पैकेज 10 हजार से 22 हजार रुपये तक का होता है। ब्यूटी पार्लर संचालिका अन्नपूर्णा श्रीवास्तव के अनुसार पहले जहां भारी ज्वेलरी और गाढ़े मेकअप का चलन था, वहीं अब महिलाएं हल्के और नैचुरल मेकअप को अधिक पसंद कर रही हैं।
पुरुष मेकअप और हेयर आर्टिस्ट अविनाश यादव ने बताया कि दूल्हे को तैयार करने में लगभग चार घंटे का समय लगता है। अधिकतर वर साधारण और नैचुरल लुक को प्राथमिकता दे रहे हैं। तैयार करने का खर्चा 5 हजार से 8 हजार रुपये तक होता है।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक विक्रेता शुभम सिंह ने बताया कि इस बार ग्राहकों में चूड़ा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नैचुरल मेकअप की मांग तेजी से बढ़ी है। बाजारों में लाल, मरून, पिंक और पेस्टल शेड्स वाले आधुनिक डिजाइन के चूड़ों की डिमांड सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें