फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवक की मौत

Sat, 08 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की फिसलकर गिरने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर के जमौली गांव निवासी वरुण (22) पुत्र धनीराम शुक्रवार देर रात जलालपुर बाजार आया था। सामान की खरीदारी करने के बाद वह बाइक से लौट रहा था। गांव के पास पहुंचा ही था कि इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह फिसलकर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आ गई।

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत इमामबाग निवासी इसरार (68) पुत्र रहमतुल्लाह शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह पहितीपुर चौराहे के निकट सड़क पार कर रह रहा था। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासिनी पूनम (18) पुत्री रामचरित्र शुक्रवार देर शाम गांव के निकट पैदल जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत मोहनपुर गिरंट गांव निवासी गंगाराम (55) पुत्र रामप्रसाद शनिवार सुबह यादवनगर तिराहा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अहिरौली जा रहा था। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें