फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, अपने वाहनों से भी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थी।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेड बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। इससे स्टेशनों पर अफरातफरी का माहौल रहा। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों का हुजूम सड़कों पर दिखा। घर पहुंचने की जल्दी में कई अभ्यर्थी ट्रेन में जबरन घुसते नजर आए।
विज्ञापन

बाराबंकी, वाराणसी और आजमगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों के बीच होड़ रही। प्लेटफार्म पर अभ्यर्थी इंतजार करते दिखे। हालांकि, जनरल बोगियों में क्षमता से अधिक यात्री सवार दिखे। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यार्थियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करके रखी गई थी। शनिवार को सुल्तानपुर व बलिया जाने के लिए वाले अभ्यर्थियों के लिए 15 बसें रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें