फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गणपति बप्पा जयकारों से गूंजे दरबार

Wed, 27 Aug 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा के आसोपुर मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व की विधिवत शुरुआत हुई। वैदिक विधानों के बीच पूजा समितियों की ओर से नगर व ग्रामीण अंचलों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन



मालीपुर रोड, दोस्तपुर, शहजादपुर चौक समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर प्रतिमा स्थापना के बाद पंडाल श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई, गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

अकबरपुर के शहजादपुर चौक पर स्थापित 12 फीट ऊंची गणेश जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जो अपनी भव्यता और कलात्मकता के लिए विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। शहजादपुर चौक की इस प्रतिमा ने क्षेत्र का धार्मिक स्वरूप निखारते हुए इसे श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण बना दिया है। जलालपुर डाकखाना कमेटी के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापित की गई। 5 दिनों तक पूजा पाठ के बाद सोमवार को उस्मापुर पक्का घाट पर विसर्जन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि कई सालों से यह परंपरा चली आ रही है। टांडा क्षेत्र के गणेश पूजा पंडालों में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा का विधिवत संचालन किया गया। आसोपुर मोहल्ले में बजरंग दल जिला संयोजक आलोक चौरसिया के आवास पर पंडित अजीत शास्त्री ने विधि-विधान से प्रतिमा स्थापना की। इस दौरान अरुण चौरसिया, गीता, रीतू, सीमा, अनीता देवी, राजेश जायसवाल, मोहित गुप्ता, शंकर, शिवा, बलराम कृष्ण यादव सहित कई भक्त मौजूद रहे।कटेहरी, महरुआ, आलापुर, भीटी, हजपुरा, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना श्रद्धा और परंपरागत पद्धति से हुई। ग्रामीण स्तर पर भी उत्सव की भव्यता किसी नगर आयोजन से कम नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें