फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से आभूषण व नकदी चोरी

Tue, 17 Dec 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीमार पत्नी का इलाज कराने लखनऊ गए एक सेवानिवृत्त फौजी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी समेत लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन

सीहमई कोटवा निवासी अमर बहादुर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र प्रसाद यादव का मकान रग्घूपुर में है। यहां वह पत्नी शीला यादव के साथ रहते हैं। इनके दोनों बेटे भी फौज में होने के कारण दूसरे शहरों में तैनात हैं। राजेंद्र प्रसाद सोमवार को अपनी पत्नी के पैर में हो रही तकलीफ का इलाज कराने लखनऊ स्थित कमांड हास्पिटल गए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि डॉक्टर मंगलवार को देखेंगे। घर की रखवाली की जिम्मेदारी भतीजे सूरज यादव के जिम्मे थे। रात करीब डेढ बजे सूरज मकान पर ताला बंद कर सामने स्थित अपने घर में सोने चला गया था।
इसी का फायदा उठा कर चोरों ने देर रात गेट का ताला तोड़ कर मकान के सभी चार कमरों में रखी आलमारियों व बक्सों को खंगाला। इस दौरान घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी समेत एक अंगूठी, एक चेन, चार झुमकी, तीन पायल समेत लाखों रुपये के आभूषण भी साथ उठा ले गए। सुबह ताला टूटा देख परिजन जब अंदर गए तो कमरों में सामान फैला पड़ा था। इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें