कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली क्षेत्र के केवारी गांव की शैलेश सिंह (60) सोमवार की शाम घर के पास खेत में गई थीं। वापस आने पर अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। उपचार के लिए पीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र जवाहर सिंह ने बताया कि सांप के डसने से उसके मां की मौत हुई है। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।