फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोर्ट ने 29 दोषियों पर लगाया अर्थदंड

Mon, 16 Dec 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग अपराध में कुल 29 दोषियों को जनपद न्यायालय ने अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

भीटी थाने में दर्ज मारपीट के मामले में तीन सगे भाई दामोदरपुर निवासी आशिक अली, साबिर और शाकिर पर पांच-पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगा। इसी थाने में इसी तरह के एक मामले में प्रथमीपुर निवासी अरुण तिवारी पर 1000 रुपये, एक अन्य मामले में भगवानपट्टी निवासी हरीश पर 1500 रुपये, सगे भाइयों चिंता और राम मूरत पर 1200-1200, जबकि रग्घूपट्टी निवासी इंद्रदेव तिवारी पर पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगा। बसखारी थाने के मामलों में हरैया निवासी सोनू पर 1000 रुपये, दंपती पुल्लू, विमला के अलावा पुत्र दीपक को 1000 रुपये, दसरेचा निवासी रामनिवासी को पांच सौ, अमिया निवासी राम मिलन और राम अनुज को 800 -800 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। इसी तरह अन्य थानों में भी आरोपियों पर अर्थदंड लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें