अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चयन के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई। नगर चुनाव ससंयोजक वाल्मीकि उपाध्याय व नगर निकाय प्रभारी ओमप्रकाश सिंह की मौजूदगी में सभी वार्ड के लिए दावेदारों के नाम पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष पद के लिए 16 तथा सभासद के 25 पद के लिए 78 आवेदन कोर कमेटी को मिले थे। तय किया गया कि बुधवार को सभासद व अध्यक्ष पद को लेकर सूची जिला कोर कमेटी को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर निकाय चुनाव जिला संयोजक रामशबद यादव, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, जिला मंत्री दीपक तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव व मडल अध्यक्ष अनंतराम मिश्र मौजूद रहे।