फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नपं में विकास के निए अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

Sun, 18 Jan 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शनिवार को उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई और एक लिखित पत्र भी सौंपा गया। अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने नगर में सड़कों की स्थिति, नालियों की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट से जुड़े विषयों पर बात की। मंत्री की ओर से यह भरोसा दिलाया गया कि नगर पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि बातचीत के दौरान नगर पंचायत में सड़क निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें