अंबेडकरनगर। जिले में 100 से अधिक आयुर्वेद व होम्योपैथ के क्लीनिक संचालित हैं, लेकिन पंजीकरण न के बराबर है। ऐसे में शुक्रवार को 60 लोगों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। वहीं शनिवार को 40 अन्य चिकितसकों को नोटिस दिया गया। इसके साथ ही नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रहीं चश्में दुकान के 13 संचालकों को नोटिस देने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत लाइसेंस और पंजीयन कराए बिना किसी गतिविधि को आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फायर व बायो मेडिकल वेस्ट की एनओसी न होने वाले 20 अस्पताल संचालकों को भी सीएमओ ने नोटिस दिया है।