फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Wed, 24 Dec 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर की आमसभा की बैठक बुधवार को अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता और सचिव अरविंद कुमार त्रिपाठी के संचालन में हुई। इसमें अधिवक्ता कल्याण समिति के मंत्री संगम लाल तिवारी की तानाशाही से क्षुब्ध अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित सभी सात सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

बैठक में सभी सदस्यों ने सचिव/मंत्री द्वारा बिना किसी बीमारी के एक लाख रुपये समिति से लेने की निंदा की, जिसके बाद अधिवक्ता कल्याण समिति को भंग कर एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी को प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही तीन जनवरी 2026 तक पूरे दो वर्ष का बजट रखने का निर्देश सचिव संगम लाल तिवारी को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिए। इस दौरान अधिवक्ता इन्द्रमणि शुक्ल, शैलेंद्र मिश्र, जगदीश सिंह, नरसिंह नारायण सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, आलोक कुमार पांडेय, राज नारायण गिरी, राज्यवर्द्धन पांडेय, विशाल कुमार सिंह, गौरव दूबे, फतेबहादुर सिंह, अरुण कुमार वर्मा, विश्वेंद्रसिंह त्रिपाठी, नागेन्द्र यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, अंकुर शुक्ला आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें