हैदराबाद में दलित छात्र के खुदकुशी करने के विरोध में मंगलवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कहा कि छात्र की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। वक्ताओं ने मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने व कुलपति को फांसी देने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संतोष ने कहा कि हैदराबाद में शोध कर रहे दलित छात्र की बीते दिनों हत्या कर दी गई। मामले में एक केंद्रीय मंत्री का नाम आने के चलते उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। संतोष ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वक्ताओं ने सीबीआई जांच कराने व आरोपी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कुलपति को फांसी देने की मांग की।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान अवधेश, उदय कुमार, रमेश, सतीश, संदीप, राहुल, सुरेंद्र, शेरबहादुर, दिलीप, ऋषिकेश आदि मौजूद रहे।