फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सी-आर्म मशीन खराब, नहीं हो पा रहे हड्डी के ऑपरेशन

Sat, 25 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
वार्ड में भर्ती घायल ​​शिवपूजन। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ओटी में लगी सी-आर्म मशीन खराब होने से हड्डियों के ऑपरेशन ठप हो गए हैं। ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को अगली तारीख दी जा रही है। मशीन ठीक कराने के लिए स्थानीय इंजीनियरों को बुलाया गया था, लेकिन इससे काम नहीं चला। ऐसे में मरीज और उनके परिजन तकनीकी खराबी से परेशान दिखे। वहीं, अस्पताल प्रशासन जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत के प्रयास करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ऑर्थो विभाग की ओटी में लगी सी-आर्म मशीन पिछले काफी समय से दिक्कत कर रही है। पहले तो स्थानीय इंजीनियरों से मरम्मत कराकर काम चला लिया जाता था, लेकिन करीब एक पखवारे से मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। कंपनी के इंजीनियरों ने इसे निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया है। ऐसे में यहां कूल्हे, पैर, जांघ और अन्य जटिल सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। मशीन ठीक होने की स्थिति में यहां चार से पांच मरीजों का प्रतिदिन ऑपरेशन होता था, लेकिन अब सिर्फ हल्की-फुल्की चोटों की सूक्ष्म सर्जरी या तीन-चीरे टांके ही लग पा रहे हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज या अन्य उच्च संस्थानों को रेफर किया जा रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को तारीख दी जा रही है। ऑर्थों वार्ड में 21 अक्तूबर से भर्ती शिवपूजन निवासी मिर्जापुर का अब तक पैर का ऑपरेशन नहीं हो पाया है। इसके पीछे घाव के साथ मशीन खराब होने की समस्या बताई जा रही है।

सटीक स्थिति का पता लगाए बिना ऑपरेशन मुश्किल
सी-आर्म मशीन एक रियल टाइम मोबाइल एक्सरे यूनिट होती है, जो ऑपरेशन के दौरान हड्डियों और जोड़ की स्थिति का वास्तविक समय में चित्र प्रदान करती है। इसके बिना जटिल फ्रैक्चर या जोड़ की सर्जरी करना जोखिम भरा और मुश्किल हो जाता है। डॉक्टरों के अनुसार सी-आर्म के बिना ऑपरेशन करना लगभग असंभव है, क्योंकि हर कट और पिनिंग में सटीकता जरूरी होती है। ऐसे में जिला अस्पताल में पैर की हड्डी में रॉड डालने, जांघ की हड्डी के ऑपरेशन, अंगुलियों के जोड़ का फ्रैक्चर होने पर तार डालने, कूल्हे का फ्रैक्चर (डीएचएस) ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


नई मशीन के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
ऑर्थो ओटी के लिए नई सी-आर्म मशीन का प्रस्ताव भेजा गया है। कई बार रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं। मशीन खराब होने के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। नई मशीन न आने तक मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही मशीन शुरू कराकर ऑपरेशन शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन



- डॉ. पीएन यादव, सीएमएस

वार्ड में भर्ती घायल शिवपूजन। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें