फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: व्यापार के सिलसिले में शाहगंज गए व्यापारी का नहीं चला पता

Sat, 06 Apr 2024 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। व्यापार के सिलसिले में शाहगंज गया व्यापारी लापता हो गया। परिजनों की खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज निवासी विशाल जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता चंद्रभान जायसवाल बीते दो अप्रैल को व्यापार के सिलसिले में शाहगंज के लिए निकले। वे राइसमिलर हैं। उसके पिता ने शाम करीब पांच बजे घर पर फोन कर बताया कि उन्हें जौनपुर जाना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें घर पहुंचने में विलंब हो जाएगा। बाद में जब उनके पास फोन मिलाया गया तो स्वीच आफ मिला। तब यह लगा कि मोबाइल की बैटरी शायद डिस्चार्ज हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि देर रात तक जब उसके पिता घर नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। कोई सफलता इस पर नहीं मिली। आज तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के यहां भी पूछताछ की गई लेकिन उनके वहां कहीं होने की जानकारी नहीं मिली। ऐसे में गुमशुदगी दर्ज कर उसके पिता की खोजबीन शुरू की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें