फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पिता-पुत्र को सरेबाजार घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। कोचिंग सेंटर में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में सरेबाजार दबंगों ने घेराबंदी कर किशोर व उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि ईंटों से निर्ममतापूर्वक की गई पिटाई से किशोर मरणासन्न हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम तमाशबीन बनी रही। बाद में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर किसी तरह स्थिति नियंत्रित हो पाई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है। बताया जाता है कि श्यामपुर अलऊपुर गांव निवासी विशेष वर्मा (17) नरियावं बावली चौक के पास स्थित कोचिंग सेंटर पर गुरुवार शाम पढ़ने के लिए गया था। इसी दौरान जहांगीरगंज के निवासी दूसरे छात्र ने उससे सीट से हटने के लिए कहा। न हटने पर विवाद शुरू कर दिया गया। किसी तरह मामला शांत होने पर आरोपी छात्र ने बाहर निकलने पर रास्ते में निपट लेने की धमकी दी और परिवारीजनों को सूचित कर दिया। पीड़ित विशेष वर्मा बाजार में मिले पिता मनोज वर्मा के साथ घर जा रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान बाजार में आरोपियों की घेराबंदी देख पिता-पुत्र रास्ता बदल कर नहर बाईपास मार्ग से जाने लगे, लेकिन आरोपियों ने वहां भी दोनों को घेर लिया। इसके बाद विशेष वर्मा पर डंडे व ईंटों से हमला बोल दिया। पिता मनोज ने बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम तमाशबीन बनी रही। आरोपी पिता व पुत्र को पीटते रहे। थाने से अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से आरोपी छात्र मोनीश तथा उसके पिता फिरोज को हिरासत में ले लिया, जबकि आधा दर्जन से अधिक आरोपी मौके से भाग गए। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से विशेष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी फिरोज तथा उसके अन्य भाइयों शमशुल व कौसर के अलावा तीन अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें