इन चुनावों में 15 लाख 76 हजार 94 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बीच जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत को सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिले की 111 न्याय पंचायत व 930 ग्राम पंचायत के 11 हजार 428 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक हजार 63 वार्ड तथा, जिला पंचायत सदस्य पद के 43 वार्डों में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल निपटाने के लिए 947 मतदान केंद्र व 2 हजार 484 मतदेयस्थल की स्थापना की गई है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गई।
तमाम उहापोह के बीच सोमवार को चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होते ही जिले में भी आचार संहिता लागू हो गई। इसके साथ ही चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
चुनाव को सकुशल निपटाने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वाहनों का अधिग्रहण भी सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक विस्तारीकरण के बाद इस बार जिले की 111 न्याय पंचायत व 930 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे।
ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए कुल 11 हजार 428 वार्ड में चुनाव होंगे, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वार्डों की कुल संख्या 1 हजार 63 है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के वार्डों की संख्या 43 है। मतदाताओं के सुचारु तरीके से मतदान देने के लिए 947 मतदान केंद्र व 2 हजार 484 मतदेयस्थलों की स्थापना की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों में से अपना मनपसंद प्रतिनिधि चुनने के लिए 15 लाख 76 हजार 94 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
रामनगर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत के 115 व जिला पंचायत के चार, जहांगीरगंज में क्षेत्र पंचायत के 105 व जिला पंचायत के पांच, बसखारी में क्षेत्र पंचायत के 103 व जिला पंचायत के तीन, कटेहरी में क्षेत्र पंचायत के 108 व जिला पंचायत के तीन, भीटी में क्षेत्र पंचायत के 87 व जिला पंचायत के चार, अकबरपुर में क्षेत्र के 152 व जिला पंचायत के 6, टांडा में क्षेत्र पंचायत के 136 व जिला पंचायत के 6, जलालपुर में क्षेत्र पंचायत के 153 व जिला पंचायत के सात व भियांव में क्षेत्र पंचायत के 104 व जिला पंचायत 4 सीटों पर प्रत्याशियों को चुना जाना है।
इस प्रकार 9 विकास खंड में 1 हजार 63 क्षेत्र पंचायत व 43 जिला पंचायत सदस्यों का चयन होना है। प्रदेश में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिले में भी पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने आवश्यक रणनीति तेज कर दी है।
रामनगर विकास खंड के 273 बूथ परा1 लाख 68 हजार 573 मतदाता मतदान करेंगे। जहांगीरगंज में 307 बूथों पर 1 लाख 57 हजार 345, बसखारी में 217 बूथों पर 1 लाख 47 हजार 923, कटेहरी में 252 बूथों पर 1 लाख 61 हजार 39, भीटी में 237 बूथों पर 1 लाख 35 हजार 214, अकबरपुर में 326 बूथों 2 लाख 28 हजार 345, टांडा में 300 बूथ पर 1 लाख 96 हजार 73, जलालपुर में 319 बूथों पर 2 लाख 26 हजार 976, भियांव विकास खंड में 253 बूथों पर 1 लाख 54 हजार 606 मतदाता मतदान करेंगे।
जिले में प्रथम चरण में आलापुर व टांडा तहसील अन्तर्गत आने वाले रामनगर, जहांगीरगंज व बसखारी विकास खंड में चुनाव कराया जाएगा। द्वितीय चरण में भीटी तहसील के कटेहरी एवं भीटी विकास खंड, तृतीय चरण में अकबरपुर व टांडा तहसील के अकबरपुर व टांडा विकास तथा चौथे व अन्तिम चरण में जलालपुर विकास के जलालपुर व भियांव विकास खंड में चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर रखी हैं।