फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बालक व महिला की गई जान

Fri, 09 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर निवासिनी एक महिला व जलालपुर थाना अंतर्गत जाफराबाद मोहल्ला निवासी एक बालक की डेंगू से मौत हो गई। इसके अलावा जलालपुर तहसील क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


डेंगू की चपेट में आए छह से अधिक लोगों का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है जबकि एक मरीज का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। उधर, डेंगू से दो की मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जलालपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही लोगों को इसके बचाव के प्रति जागरूक किया।

 बदलते मौसम के बीच संक्रामक रोगों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इसकी रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। नतीजतन डेंगू तेजी से अपना पांव पसार रहा है। डेंगू से पीड़ित एक बालक व एक महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अंतर्गत जाफराबाद मोहल्ला निवासी जैगम अब्बास का छह वर्षीय पुत्र फुरकान बुधवार को बुखार की चपेट में आ गया। जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। इस पर परिवारीजनों ने उसे गुरुवार सुबह केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

इसके अलावा पांडेय कॉलोनी निवासी आशुतोष पांडेय (24) भी डेंगू की चपेट में आ गया जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है जबकि उसमापुर निवासी रामचेत (35), मसूदपुर गांव निवासी सगे भाई कृपाशंकर (26) व नाटे (24) तथा कर्बलाकासिमपुर निवासी सनी (17) का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है।

इस बीच डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम विवेक मिश्र व सीएचसी प्रभारी डॉ. अतीक आलम के नेतृत्व में डॉ. अजहर व विजयनाथ मिश्र की टीम ने जाफराबाद समेत अन्य गॉवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के उपाय की जानकारी दी।

अकबरपुर तहसील अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासिनी अनीता (26) पत्नी हनुमान की भी डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व अनीता डेंगू की चपेट में आ गई थी। परिवारीजनों ने लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शुक्रवार सुबह  उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा ने बताया कि जानकारी मिली है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें