फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
शनिवार को राजेसुल्तानपुर के चांडीपुर खुर्द घाट सरयू नदी में डूबे युवक की तलाश करती एसडीआरफ की ट
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चांडीपुर खुर्द घाट पर बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक का शव सरयू नदी में डूबने के 24 घंटे बाद मिल गया है। एसडीआरएफ गोरखपुर की टीम ने शनिवार को भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच करीब दस घंटे तक सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर शव मिला है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के शिवपुर देवारा गांव निवासी सुरेश राजभर (39) शुक्रवार दोपहर बाद अपनी चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चांडीपुर खुर्द घाट आए थे। अंतिम संस्कार के बाद सुरेश अन्य लोगों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए लेकिन वापस नहीं लौटे।

सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब आठ बजे एसडीआरएफ गोरखपुर की 15 सदस्यीय टीम एसआई कामरान खान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और नदी में सर्च अभियान शुरू किया। शनिवार देर शाम को डेढ़ किमी दूर शव मिला। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें