अंबेडकरनगर। जलालपुर के नगपुर निवासी नीरज पांडेय (24) का शव शनिवार दोपहर घर के पड़ोस स्थित दुकान में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला।
बड़े भाई पंकज ने बताया कि वह शनिवार को निर्माणाधीन मकान को देखने गए हुए थे। पिता शिव मंगल पांडेय पैरालाइज हैं। सबसे छोटा भाई आर्यन निजी काम से जलालपुर बाजार गया हुआ था। माता गायत्री देवी को दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। बताया कि नीरज काफी दिनों से नशा कर रहा था। परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)