फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 01 Apr 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटका क्षेत्र के गोविंद साहब अहिरौली निवासी शिवम उर्फ चिरागन (19) का शव मंगलवार दोपहर तीन बजे घर के अंदर लगे विद्युत पोल पर रबड़ की बेल्ट के सहारे फांसी का फंदे से लटकता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

बहन खुशबू के मुताबिक शिवम नशे का आदी था। पिता सूर्यलाल अयोध्या में और बड़े भाई कन्हैया दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर मां मीला देवी, खुशबू के अलावा शिवम ही रहते थे। तीन दिनों से शिवम नशे में घर आकर गाली गलौज और मारपीट कर रहा था। शराब के लिए रुपये न मिलने पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी नशे की आदत से परेशान होकर मायके में रही है। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें