फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी रवि (26) के रूप में की गई है, जो बीते मंगलवार से लापता था।
विज्ञापन

रवि मंगलवार दोपहर घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। बृहस्पतिवार सुबह युवक के पिता हरिश्चंद्र ने अलीगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। कुछ ही घंटे बाद ग्रामीणों ने विद्युतनगर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के निकट एक खेत में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त रवि के रूप में की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और दो दिन से गायब था। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें