फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विद्यालय के जर्जर भवन में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Wed, 08 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.इंदु यादव
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में सोमवार रात छत पर लगे हुक के सहारे दुपट्टे के फंदे से विवाहिता इंदु का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

बसखारी के मनोचा गांव निवासी इंदु यादव (35) पिछले करीब एक साल से जैतपुर के गोविंदपुर मानिकपुर अपने मायके में पिता रामनाथ यादव के पास रह रही थीं। बेटी के जन्म से पूर्व ही इंदु देखरेख के लिए मायके आ गई थी और बेटी के जन्म के बाद भी यहीं रह रही थीं। सोमवार सुबह 11 बजे मायके से अकबरपुर दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 10:30 बजे ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में महिला का शव फंदे से लटकता देखा। भाई राजकुमार यादव ने बताया कि पिछले करीब छह माह से इंदु मायके में ही रहकर इलाज करा रही थी। सोमवार को घर से दवा लेने के लिए अकबरपुर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन इसके बाद शव लटकता मिला। जांच के दौरान मौके पर कई शराब और नमकीन के पाउच भी मिले हैं। एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
बॉक्स
लगा रहता है शराबियों का जमावड़ा
ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर शव लटकता मिला है, वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। विद्यालय परिसर के अंदर व बाहर शराब और नमकीन के खाली पाउच भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें