फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। संदिग्ध हालात में हाईस्कूल की छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी रिश्ता सिंह (15) भीटी कस्बा स्थित प्राइवेट विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की छात्रा थी। रविवार दोपहर छात्रा की मां किसी काम से बाजार गई थीं। करीब दो घंटे बाद वह वापस घर लौटीं तो छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह नजारा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा की परीक्षाएं चल रही थीं। आत्महत्या की बात कही जा रही है। कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें