फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अलग-अलग क्षेत्र में किशोरी व युवती का शव फंदे से लटकता मिला

Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका प्रज्ञा पटेल के परिजन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली और इब्राहिमपुर क्षेत्र में रविवार को किशोरी व युवती ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। अहिरौली के कुर्मीडीहा गांव में रविवार रात किशोरी का शव उसके घर के कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। रामकुमार वर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी प्रज्ञा पटेल (16) रविवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। रात 10 बजे पत्नी पूनम वर्मा बेटी के कमरे में गईं, तो बेटी का शव छत के पंखे के हुक से लटकता देख चीख पड़ीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रज्ञा चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन प्रतिष्ठा वर्मा बीए कर रही है, दूसरी प्रतिज्ञा वर्मा 12वीं की छात्रा है और सबसे छोटी बहन पावनी कक्षा आठ में पढ़ती है।
दूसरी घटना इब्राहिमपुर के मौहारी गोसाईं का पूरा की है। गांव निवासी रामू गोस्वामी का विवाह एक वर्ष पूर्व आजमगढ़ के भैरव बाबा निवासी काजल के साथ हुआ था। रामू आइसक्रीम बेचते हैं। रविवार को भी वह सुबह आइसक्रीम बेचने चले गए थे। घर में काजल अकेली थी। शाम चार बजे काजल की जेठानी उसे बाजार जाने के लिए बुलाने आई तो कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से अंदर देखने पर काजल का शव कमरे में लगे पंखे के हुक से कपड़े के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

हल्ला-गोहार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें