फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पर गिरी बीम, तोड़ा दम

Thu, 03 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत भुवालपुर गांव में गुरुवार को धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फॉर्म हाउस के अंदर ले जा रहे चालक पर मुख्य गेट के ऊपर बनी सीमेंटेड बीम गिर पड़ी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


भुवालपुर गांव निवासी अनिल वर्मा (32) पुत्र दयाशंकर गुरुवार सुबह धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चचेरे भाई व ग्राम प्रधान रामजनम वर्मा के फॉर्म हाउस जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फॉर्म हाउस के मुख्य गेट पर पहुंचा तो धान के बंडल की ऊंचाई अधिक होने से गेट के ऊपर बनी सीमेंटेड बीम क्षतिग्रस्त हो गई और चालक के ऊपर गिर पड़ी।

इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। आननफानन में अनिल को बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें