फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने एटीएम संचालक के वाहन से उड़ाए 22.5 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वन इंडिया एटीएम के फ्रेंचाइजी संचालक के वाहन से अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में नई सड़क पर उचक्कों ने साढ़े 22 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। उस समय संचालक वाहन से बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। सूचना पर एएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हेमंत सिंह वन इंडिया एटीएम फ्रेंचाइजी के संचालक हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर वह नई सड़क स्थित एचडीएफसी बैंक से साढ़े 22 लाख रुपये निकालकर अपने वाहन से अकबरपुर की तरफ जाने लगे। वह जैसे ही बैंक से कुछ आगे बढ़े तो इसी बीच उनके वाहन का पहिया पंक्चर हो गया। इस पर चालक पहिया निकालकर उसे बनवाने के लिए चला गया। इसी बीच हेमंत के मोबाइल पर फोन आया।
वह बात करने के लिए वाहन से नीचे उतरे और वाहन से सटकर खड़े होकर बात करने लगे। इसी बीच उचक्कों ने वाहन में रखा रुपये से भरा बैग पार कर दिया। बात करने के बाद हेमंत की निगाह जब वाहन के अंदर गई तो रुपयों से भरा बैग नदारद था। सूचना पर एएसपी संजय राय अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें