फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी आज

Sun, 18 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
टीईटी - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जिले के 17 केंद्रों पर टीईटी आज होगा। इसमें लगभग 16 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। उधर परीक्षा से दो दिन पहले तिथि बदलने की अफवाह फैलाए जाने को लेकर अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बीच डीआईओएस ने कहा है कि अभ्यर्थी भ्रमित न हों, परीक्षा नियत तिथि पर ही होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच तहसील के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी। दिन में दो पालियो में होने वाली परीक्षा में कुल 15 हजार 799 परीक्षार्थी भाग लेंगे। रविवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने परीक्षा को लेकर समीक्षा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि परीक्षा को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा। इस बीच डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों से भ्रमित न होने का आह्वान किया है। कहा कि परीक्षा 19 दिसंबर को ही होगी।
विज्ञापन


उधर परीक्षा से दो दिन पहले परीक्षा स्थगित होने को लेकर अफवाहों का जो माहौल गर्म रहा उसे लेकर पुलिस प्रशासन ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी पीयूूष श्रीवास्तव के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध अफवाह फैलाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया। कार्यवाहक कोतवाल विजय ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें