प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने वायदा किया था कि सपा की सरकार बनने के बाद सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यथियों का समायोजन कर दिया जाएगा।
सरकार को लगभग चार वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अब तक वादे को पूर्ण नहीं किया जा सका है। औपचारिकता निभाने के लिए कुछ टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का समायोजन कर दिया गया, जबकि बड़ी संख्या में अभी भी अभ्यर्थी समायोजन की बाट जोह रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समायोजन को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है। यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान हरिश्चंद्र चौधरी, रामजनम, नरेंद्र, वीरेंद्र, श्रीनरायन, शिवप्रसाद, राजेश, रजनीश आदि मौजूद रहे।