फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी संघर्ष मोर्चा का धरना

Sun, 30 Aug 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर तैनात नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने कहा कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात किया जाएगा।

लंबे संघर्ष के बाद तैनाती प्रक्रिया तो शुरू की गई लेकिन कुछ ही अभ्यर्थियों की तैनाती के बाद प्रक्रिया रोक दी गई। ऐसे में बाकी अभ्यर्थी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा कि बीते दिनों जब मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फरियाद की तो शीघ्र ही तैनाती का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग का निस्तारण नहीं किया गया तो निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाएगा। इस दौरान वेदप्रकाश, सुरेश, विनोद, पंकज, अनोखे, सुरेंद्र, विशाल व राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें