फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीसीपीएम को सेवा समाप्ति का नोटिस, नोडल अधिकारी का वेतन रोका

Thu, 01 Jan 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की धीमी प्रगति और खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी (डीएम) अनुपम शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में, डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यान्वयन में पाई गई कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

इस क्रम में, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) प्रीतम विक्रम को सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया है, वहीं नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रामानंद का वेतन भी रोक दिया गया है। बैठक के दौरान, डीएम ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में पाई गई असंतोषजनक प्रगति के कारण नोडल अधिकारी डॉ. रामानंद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त, बसखारी सीएचसी में टीकाकरण लक्ष्य को पूरा न कर पाने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार का वेतन रोक दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आनंद कुमार शुक्ला को टीकाकरण से आच्छादित बच्चों की स्थिति का रेंडमली सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें