फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से टेंट कारोबारी की मौत

विज्ञापन
श्याम कुमार।फाइल फोटो
विज्ञापन
सद्दरपुर। मालीपुर के खजुरी करौदी निवासी टेंट कारोबारी श्याम कुमार (43) शुक्रवार शाम बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी सांसें थम गईं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि उनके भाई श्याम टेंट का कारोबार करते थे। इसके अलावा खेती किसानी में भी हाथ बंटाते थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह पैदल ही खजुरी बाजार जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीधे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
श्याम के परिवार में पत्नी अरादी देवी, बेटा राजकुमार और बेटी अंजली है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिले पर मामला पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें