फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंपो पलटा, पांच यात्री जख्मी

Sun, 16 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अकबरपुर से बेवाना जा रहा टैंपो बाजार के निकट बेकाबू होकर पलट गया। इससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम अकबरपुर से यात्रियों को लेकर बेवाना की तरफ जा रहा टैंपो बाजार के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में बेकाबू हो गया। जब तक चालक उसे संभालता, तब तक टैंपो सड़क के किनारे जाकर पलट गया। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना में मंजला (60) पत्नी नंदलाल, कृष्णावती (45) पत्नी रामजी, करोरा देवी (47) पत्नी कौशल, नेवाती देवी (30) पत्नी त्रिभुवन सभी निवासी मीरपुर शेखपुर थाना अकबरपुर तथा सुनील (22) पुत्र बाबूराम निवासी अहेथिया थाना बेवाना घायल हो गए। सभी को आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी रामजियावन (45) पुत्र वंशीराम रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गीपुर गांव निवासी तसलीम खां (19) पुत्र अब्दुल्ला व अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपट्टी निवासी सलमान (21) पुत्र करीम खां एक ही बाइक से रविवार सुबह कटेहरी जाते समय बनगांव मार्ग के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें