फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर से टकराकर पलटा टैंपो, आठ महिलाएं घायल

Sat, 07 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर शुक्रवार को टैंपो से टकरा गया। इससे टैंपो पलट गया। टैंपो में सवार आठ महिलाएं घायल हो गईं। तीन की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम टैंपो चालक सवारी बिठाकर हिछना किन्नूपुर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टैंपो से टकरा गया। इससे टैंपो पलट गया। उसमें सवार योगीपुर की गीता, सुषमा, लाली देवी, संगम यादव, तेरसा देवी व अदिलापुर की सुनीला, गुड्डी सहित रामनगर के बौरांव निवासी अर्चना घायल हो गईं। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां गीता, सुनीला व गुड्डी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार टैंपो चालक भी अदिलापुर गांव का है। वह शाम को बाजार करने आईं महिलाओं को टैंपो में बिठाकर घर ले जा रहा था, तभी यह घटना हो गई। इसमें चालक बाल-बाल बच गया।

वनरोज से टकराया युवक, गंभीर

कटेहरी (अंबेडकरनगर)।
रिश्तेदारी से लौट रहा बाइकसवार युवक शुक्रवार को वनरोज से टकरा गया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दिन में शिवम राजभर (20) रोहनपारा स्थित रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। अहिरौली थाने के निकट सड़क पर अचानक आए वनरोज से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले कटेहरी सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें