फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बताएं सरकार की नाकामियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा की आयोजित कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते बसपा प? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर, गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में जानकारी दें। साथ ही बसपा शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं, तो प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ा है। किसान परेशान है, तो युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बेरोजगारी से परेशान युवक आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। कहा कि गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि अमीर और अमीर हो गया है। सरकार प्रत्येक विभाग का निजीकरण कर पूंजीपतियों को मदद कर रही है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताएं। साथ ही बसपा शासनकाल की उपलब्धियों को भी गिनाएं।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि बसपा शासनकाल में जिले का विकास तेजी से हुआ था। भाजपा शासनकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया। जिले में एक भी नया कार्य नहीं हो सका है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें पूरी तरह किसान विरोधी हैं। किसान विभिन्न मुश्किलों से संघर्ष कर रहे, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व पूर्व सांसद घनश्याम खरवार ने कहा कि दोनों ही सरकारें सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही हैं। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इस पर अंकुश पाने के लिए सरकारें कोई गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, सभाजीत, संजय राजभर, दयाराम राजभर, मनोज कुमार, रवींद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें