फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने निपटाया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरे में रास्ते के विवाद को तहसील प्रशासन ने सुलझा दिया। साथ ही ग्रामीणों को किसी भी तरह का विवाद न करने की चेतावनी दी। बौरे गांव में गणेश भगवान का मंदिर है। यहीं कई वर्ष से नवरात्रि में देवी प्रतिमा की स्थापना होती है। गांव निवासी एक ग्रामीण के दरवाजे से होकर श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर तक आते-जाते हैं। प्रतिमा ले जाने में पेड़ की डालियों से अवरोध उत्पन्न हो रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उस व्यक्ति से पेड़ की डालिय काटने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बाद में मामला डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने भीटी तहसील प्रशासन को विवाद सुलझाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में सोमवार को नायब तहसीलदार उमेश चंद यादव तथा थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत के बाद मामले को सुलझा दिया गया। ग्रामीणों से कहा गया कि इस प्रकरण को लेकर अब कोई विवाद नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें