जलालपुर (अंबेडकरनगर) कटका क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी सूर्यभान का पुत्र अंकित (13) शनिवार देर शाम बाथरुम गया था। वह टोंटी में उतरे करंट की चपेट में गया। परिजन उसे लेकर सेमरा रफीगंज सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।