फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियाें के हमले में किशोर की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Jun 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
क‌िशोर की मौत - फोटो : symbolic
विज्ञापन
क्षेत्र के कल्याणपुर पहितियापुर में शुक्रवार देर रात लाठी-डंडे व चाकू से लैस पड़ोसियाें ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें किशोर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, मगर रास्ते में किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


 जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पहितियापुर गांव में अच्छेलाल व रामअवध पड़ोसी हैं। इनके बीच खलिहान में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी व मारपीट की नौबत आ चुकी थी। आरोप है कि शुक्रवार देर रात अच्छेलाल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व चाकू से लैस होकर रामअवध के घर धावा बोल दिया।

हमले में रामप्रकाश (48), ओमप्रकाश (40), रामअवतार (34) तथा सुभाष (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सुभाष, रामअवतार व ओमप्रकाश को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुभाष की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जबकि रामप्रकाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच घटना की खबर पाकर सीओ आलापुर कमल यादव ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से घटना से जुड़े पहलुओं की विस्तार से जानकारी हासिल की।

 ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच लगभग छह माह पूर्व खलिहान में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी। उसी के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही है। इसी रंजिश ने शुक्रवार रात बड़ी घटना का रूप ले लिया।  एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि जहांगीरगंज एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें