महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में एक तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है। मंगलवार को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। वह भी किसी काम से कहीं चला गया।
इस बीच मौका पाकर गांव के एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया। जब उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी परिवारीजनों को तब हुई जब उसकी पत्नी मायके से घर वापस लौटी। पुत्री ने अपनी मां से पूरा घटनाक्रम बताया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।