फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

Sun, 11 May 2025 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी व मारपीट का मामला सामने आया है। मां ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव बेटी अपनी सहेली के साथ पढ़ाई के लिए किताब लेने गई थी।
विज्ञापन

लौटते समय जैसे ही वह गांव के ही सतवंत के घर के पास पहुंची, तभी सतवंत ने किशोरी से छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा खींच लिया और जब उसने विरोध किया, तो जबरन उसे अपने घर में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर किशोरी की सहेली ने विरोध किया तो विपक्षी सतवंत की पत्नी मंजू, पुत्र अतुल व पुत्री अंशिका ने दोनों लड़कियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव के लिए पहुंची एक अन्य युवती के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गई।
ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित महिला ने सतवंत, अतुल, अंशिका और मंजु के विरुद्ध नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें