अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बेवाना के अटंगी गांव में शनिवार सुबह पंखे के कटे तार के चलते करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी रोशन अली का 13 वर्षीय पुत्र शोएब शनिवार सुबह घर के बरामदे में पंखे के तार को बोर्ड में लगा रहा था। तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया। झुलसकर वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।