फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
.लकी यादव।फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चक फरीदपुर गांव में शुक्रवार शाम खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 10 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, शनिवार देर शाम तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव निवासी जियालाल के अनुसार, शुक्रवार दोपहर गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान उनका बेटा लकी यादव पीछे से दौड़कर आया और ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। अचानक पैर फिसलने से वह रोटावेटर के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति का भतीजा चला रहा था।
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन लकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जियालाल ने जिला प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। जियालाल पीआरडी से सेवानिवृत्त हैं और एक निजी कॉलेज में वाहन चालक के रूप में काम करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा दो बेटे कृष्ण मोहन (12) और अंकित (7) हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। स्थानीय थाने की पुलिस भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
घर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
भीटी। रानीपुर मोहन गांव में शनिवार सुबह 15 वर्षीय उमेश कुमार की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां चंद्रावती अपने अन्य बच्चों रूपेश, धर्मेश और राधिका के साथ खेत में धान की कटाई करने गई थीं। घर लौटने पर बेटे को मृत देखकर वह बेहोश हो गईं। घटना से परिवार में मातम छा गया। उमेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चंद्रावती के मुताबिक, उनके बेटे की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। वह अक्सर घर पर ही रहता था। उसकी अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। बाद में ग्राम प्रशासक और ग्रामीणों के सहयोग से पंचनामा की कार्रवाई कराई गई। इसके बाद परिजनों ने श्रवण धाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि परिजन न तो शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए और न ही उन्होंने कोई लिखित शिकायत दी। परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। (संवाद)

.लकी यादव।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें