फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोर की जान गई

Fri, 09 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव में सर्पदंश की दो घटनाओं से कोहराम मच गया। गुरुवार पूर्वाह्न घर के अंदर खेलते समय एक किशोर को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान उसे देखने पहुंची एक युवती को भी सांप ने डस लिया। उसे गंभीर दशा में जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अजईपुर गांव निवासी रवीश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र ईशांत गुरुवार पूर्वाह्न घर के अंदर खेल रहा था। वहां एक कोने में कुछ खोजने के लिए हाथ डालने पर उसे लगा कि किसी कीड़े ने उसे काट लिया है। परिवारीजनों को उसने बताया तो शुरुआत में किसी को भी सांप की आशंका नहीं हुई। बाद में किशोर की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। अस्पताल से परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे और बरामदे में रख दिया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग उसे देखने पहुंचने लगे।
विज्ञापन


उसे देखने के लिए गांव निवासिनी अंजू (18) पुत्री रामसिंगार भी गई हुई थी। बताया जाता है कि बरामदे की दीवार से टेक लगाए वह खड़ी हुई थी। इसी बीच उसे भी सांप ने डस लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी तबियत गंभीर बनी हुई है। उधर किशोर की मौत व युवती को भी सांप द्वारा डसे जाने को लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें