सदरपुर। मालीपुर अंतर्गत भिस्वा छितौना गांव निवासी सोनू शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री खुशी शर्मा की सांप के काटने से मौत हो गई। मजदूरी करने वाले सोनू के मुताबिक, 17 सितंबर को उनकी बेटी के पैर में सांप ने काट लिया।
उसे पहले जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। बाद में अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)