फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बेहोश मिला किशोर

Fri, 18 Dec 2015 10:40 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कुलदीप (17) पुत्र खुशीराम पाल गुरुवार देर शाम अचानक घर से गायब हो गया। परिवारीजनों ने पहले तो उसका कुछ समय तक इंतजार किया, लेकिन जब रात तक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रात गुजरने के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर से उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में उसे बेहोशी की अवस्था में पाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

किशोर को पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि किशोर का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं था। मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें