फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैंककर्मियों की गिरफ्तारी के लिए तीन जिलों में टीमें रवाना

Sat, 14 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मेटलाइफ बीमा कंपनी के एजेंट उमेर अहमद व उसके सहयोगी शरद मौर्य की गिरफ्तारी के बाद अब तीन बैंक कर्मियों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। लखनऊ सहित तीन जिलों में पुलिस टीमों को रवाना किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उमेर अहमद ने बीमा पॉलिसी के नाम पर करीब 50 लोगों से ठगी की थी। पुलिस ने छह फरवरी को उमेर अहमद व कागज तैयार करने वाले शरद मौर्य को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक कुल तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। उमेर से पूछताछ में अब तक ढाई करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, यह रकम और बढ़ सकती है। टांडा के अलावा अकबरपुर पीएनबी शाखा के ग्राहक से भी ठगी का मामला सामने आ चुका है। यहां अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर निवासी आत्माराम से पांच लाख रुपये की ठगी की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को एजेंट उमेर व बैंक कर्मियों के बीच साठगांठ के कई अहम सबूत मिले हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत के तौर पर दी गई नकद रकम व महंगे गिफ्ट की तलाश है। इन बैंक कर्मियों के नाम का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को राजधानी से लेकर अन्य जनपदों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन मेटलाइफ बीमा कंपनी में पॉलिसी के नाम पर करोड़ो रुपये का स्कैम करने वाले एजेंट उमेर के साथ संलिप्त बैंक कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुभम कुमार, सीओ टांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें