फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने एआरटीओ कार्यालय पर मारा छापा, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एडीएम के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। दो लोग टीम को देखते ही कार्यालय भवन की छत पर चढ़ गए। इस पर टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर कर्मचारियों के अलावा अनधिकृत लोगों के जमावड़े की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। इस पर बीते दिनों डीएम ने छापा मारा था। उस समय वहां मौजूद अनधिकृत लोगों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया था। इस बीच बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा था कि आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय पर अनधिकृत लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए छापा मारा जाए।
इस पर गुरुवार को एडीएम अशोक कनौजिया, एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ सदर अशोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। टीम को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। दो व्यक्ति टीम से बचने के लिए कार्यालय भवन की छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया। उनसे एडीएम ने पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय व आसपास किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को नहीं होना चाहिए। सभी पटल पर सुचारु रूप से काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें