फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम नहीं तय कर लगी जिम्मेदारी

Wed, 26 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते रविवार को हुई घटना में जिलाधिकारी विवेक ने एसडीएम नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सीओ राघवेन्द्र मिश्र व श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय यादव को सदस्य नामित करते हुए टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


टीम ने एनटीपीसी प्लांट में जाकर अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों से बयान लेकर घटना में हुई लापरवाही की जिम्मेदारी किसी पर तय नहीं कर पायी। अपनी जांच आख्या डीएम को भेज दिया है।

रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया, जिस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनटीपीसी के अधिकारी व अन्य के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में अलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब जांच कमेटी पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन


तीन सदस्यीय ने घटना के पीछे किसी की जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं कर सकी है। ऐसे में अब लोगों की निगाह मामले की जांच कर रहे अलीगंज थाने के एसआई चन्द्रशेखर पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें