फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बगैर अनुमति गर्मी की छुट्टी में नहीं घूम पाएंगे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रीष्मावकाश का जिक्र होते ही बच्चों के साथ ही शिक्षकों के चेहरे खिल जाते हैं। हर कोई सैर-सपाटे के मूड में आ जाता है। 20 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो रहा है। इस बीच महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र जिले के सभी परिषदीय शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के रंग में भंग डालने वाला साबित हो रहा है। 20 मई से 15 जून तक कोई भी शिक्षक बगैर अनुमति जिला नहीं छोड़ सकेगा।
विज्ञापन

स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू हो रहा है। स्कूल में छुट्टी को लेकर बच्चों के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं भी उत्साहित हैंं। शिक्षण कार्य के अलावा परिवार सर्वेक्षण सहित अन्य जिम्मेदारियों से परेशान हो चुके शिक्षक-शिक्षिकाएं ग्रीष्मावकाश के 26 दिन के अवकाश में दूर दराज के प्रदेशों व गैर जनपदों में भ्रमण का प्लान बना चुके हैं। इस बीच महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र से उनकी तैयारियों पर पानी फिरता दिख रहा है।
कड़ी धूप के बीच घर-घर जाकर परिवार सर्वेक्षण का काम कर रहे शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी में भी राहत नहीं मिलेगी। शासन से आए पत्र में कहा गया है कि परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस 2022-23, कायाकल्प के अंतर्गत पंचम चरण की प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों की जियो टैगिंग सहित विभाग से जुड़ कई अन्य जरूरी काम है। इसके लिए शासन से नियमित समीक्षा चल रही है।
विज्ञापन

इसके लिए आवश्यकतानुसार प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अपने विद्यालय में उपस्थित रहकर जरूरी काम को पूरा करें। आदेश में कहा गया कि बगैर अनुमति कोई जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। (संवाद)

नए फरमान से शिक्षक आहत
शासन से आए फरमान ने शिक्षकों के चेहरे के उल्लास को फीका कर दिया है। गर्मी के अवकाश में घूमने फिरने की सारी तैयारी पर पानी फिरता दिख रहा है। एक प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मेरा गर्मी में नैनीताल, ऋषिकेश घूमने का प्लान था। परिवार सर्वेक्षण काम भी पूरा कर दिया है। इसके बावजूद अब जिला मुख्यालय छोड़ने के लिए अनुमति लेने का संकट उत्पन्न हो गया है। इसी तरह कई अन्य शिक्षक भी विभाग के इस आदेश से दुखी नजर आए।

निर्देशों का होगा पालन
महानिदेशक बेसिक शिक्षा का जो आदेश प्राप्त हुआ है उसका अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों के साथ ही शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अवगत करा दिया गया है। बगैर अनुमति कोई भी जिले के बाहर नहीं जाएगा। - बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें