जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुलदीप व बृजेश उर्फ विजय ने बीते दिनों एक युवती का नहाने के दौरान फोटो खींच लिया। उसी फोटो के आधार पर दोनों युवक युवती को साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। अन्यथा सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवती ने परिजनों को प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल सैफुल्ला अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)