फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 01 May 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर पर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक संघ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली के साथ 14 सूत्रीय मांगों के लिए बीएसए कार्यालय परिसर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने किया। जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए रामधारी सिंह दिनकर की काव्य पंक्तियां को पढ़ते हुए कहा कि जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया। इसी भावना के साथ सभी शिक्षक साथियों से एकजुट रहने और विभिन्न संगठनों में न बंटते हुए संघ के बैनर तले अपनी बात रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके बाद मांग की है कि पुरानी पेंशन को जल्द बहाल किया जाए। शिक्षकों की पदोन्नति, आकांक्षी जनपदों से भी स्थानांतरण किए जाने, नामांकन में आधार की अनिवार्यता समाप्त करने, 2014 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती को जल्द शुरु किया जाने, विशिष्ट बीटीसी 2004, बीटीसी 2001, 2004 बैच को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सरकार से व्यावहारिक शासनादेशों को न लाने के कारण शिक्षक परेशान हो रहे हैं, जिससे उनके अंदर अत्यंत निराशा व आक्रोश है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कोषाध्यक्ष सतन कुमार ने नव युवा साथियों को भी मंच पर अपनी बात रखने का मौका दिया। जिला मंत्री राजेश कुमार यादव ने अपने साथियों से आह्वान करते हुए कहा कि यदि आज हम संघर्ष नहीं करेंगे तो पुराने साथियों ने जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, वह धीरे-धीरे छिनती चली जाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो आने वाली पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी। कार्यक्रम के अंत में नायब तहसीलदार ने बीएसए भोलेंद्र प्राताप सिंह के साथ 14 सूत्री मांग का ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि ज्ञापन डीएम के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगे नहीं पूरी होने पर डीएम व प्रदेश कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रामनगर के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शुक्ला, जहांगीरगंज के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पांडेय, मंत्री राम केवल यादव, टांडा के अध्यक्ष रजनीश पासवान, कटेहरी के अध्यक्ष अरुण तिवारी, डॉ. अनुपम पांडेय, भियांव अध्यक्ष हरिकेश तिवारी, अकबरपुर अध्यक्ष राम सुंदर वर्मा, जलालपुर अध्यक्ष श्वेता सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें